फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तोपखाना आश्रम में मनाया गया बापू का 90वां अवतरण दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। संत आसाराम बापू का 90वां अवतरण दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम संत आसाराम आश्रम ट्रस्ट दिल्ली के तत्वाधान में मनाया गया। इस अवसर पर योग वेदांत सेवा समिति, अंबाला द्वारा तोपखाना स्थित आश्रम में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समागम का शुभारंभ गुरु वंदना और आसा रामायण पाठ के साथ हुआ । इसके पश्चात सामूहिक भजन-कीर्तन, पादुका पूजन और दीप प्रज्ज्वलन किया गया । कार्यक्रम में बापू का 30 मिनट का सत्संग चलाया गया, जिसे सुनकर साधको ने ध्यान लगाया और आत्मिक शांति प्राप्त की। समिति के प्रधान भूपेश भारद्वाज ने बताया कि भक्तों ने बड़ दादा की परिक्रमा करते हुए अपने जीवन को सन्मार्ग पर ले जाने के संकल्प लिए । उन्होंने कहा कि समिति द्वारा स्कूलों में बच्चों के संस्कार सिंचन के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं। इस अवसर पर आश्रम संचालक संतोष , प्रधान भूपेश भारद्वाज, उप प्रधान सुरेंद्र पाल, सोहन लाल, सचिव रामेश्वर, सह सचिव धीरज कालड़ा, कैशियर योगेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें