फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी, धूप भी नहीं दे सकी राहत

विज्ञापन
अंबाला सिटी की अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे सूखता अनाज। एक तरफ बादलों की आवाजाही ने चिंता ब
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मौसम में परिवर्तन ने लोगों को हैरान कर दिया है। गर्मी में सर्दी जैसा अहसास हो रहा है। बुधवार को भी मौसम कुछ इसी प्रकार का रहा। सुबह से काले घने बादल आसमान पर छाए रहे। धूप निकली मगर सर्द हवा ने लोगों को ठिठुरन का अहसास कराया। हालात यह थे कि दोपहिया वाहन चालकों का चलना भी मुश्किल हो रहा था। पहाड़ों जैसी ठंडी हवा के कारण लोग हैरान दिखाई दिए। बुधवार दिन का तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम होकर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। अप्रैल में अब तक का यह सबसे कम तापमान है। वहीं रात्रि तापमान 3 डिग्री कम होकर 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 14 अप्रैल तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 12 अप्रैल रात्रि को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 13 अप्रैल व 14 अप्रैल को राज्य में कहीं कहीं आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने तथा हल्की से मध्यम गति से हवा चल सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें