फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बप्पा को नम आंखों से दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के कच्चा बाजार स्थित पप्पू पतंग वाला चौक से अंबाला कैंट के राजा, सबका श्री गणेश जी मित्र मंडल द्वारा गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पंडित अजेय नारायण भारद्वाज ने बताया कि सबका श्री गणेश जी मित्र मंडल के सदस्य कुलभूषण मित्तल, ओमप्रकाश चौहान, जयराज मारवाड़ी, प्रमोद गर्ग, गौरी शंकर सोमवार ओर मंगलवार की मध्यरात्रि को गणपति बप्पा को विसर्जन के लिए हरिद्वार हर की पौड़ी पर लेकर गए। जहां पर वैदिक मंत्रों के साथ गंगाघाट पर बप्पा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

छावनी के हिल राेड़ स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में धूमधाम से गणपति महोत्सव का समापन किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित प्रवेश उनियाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह बप्पा की पूजा आरती की गई और बप्पा को मोदक का भोग लगाया। इसके बाद सभा के सदस्य बप्पा को लेकर हरिद्वार हरकी पौड़ी पर पहुंचे और गणपति महाराज का विसर्जन किया।
हांडी फोड़ कर बप्पा को नम आंखों से दी विदाई
छावनी के दयाल बाग में शिव गणेश मित्र मंडल की ओर से दयाल बाग के राजा का 12वां गणपति महोत्सव का धूमधाम से समापन किया गया। प्रधान अमन ने बताया कि मंगलवार को हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं ने हांडी को फोड़ा। इसके बाद शिव गणेश मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा बप्पा की पूजा कर आरती की गई। आरती के बाद बप्पा को भोग लगाया। इसके बाद बप्पा की मूर्ति को यमुना नदी में नम आंखों से विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें