फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बनौंदी टोल को फिर कराया फ्री, किया विरोध

Wed, 24 Sep 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शहजादपुर के बनौंदी टोल प्लॉजा पर एक बार फिर स्थानीय लोगों का आक्रोश देखने को मिला। कुछ समय पहले भी स्थानीय लोगों ने यहां पर प्रदर्शन किया था, तब पुलिस प्रशासन ने बैठक करने की बात कहते हुए टोल को सुचारू कराया था। अब दोबारा से मंगलवार को स्थानीय लोग एकत्रित होकर टोल पर प्रदर्शन करते दिखाई दिए। लोगों की मांग है कि किसान यूनियन और स्थानीय 10 किलोमीटर तक के गांवों के निवासियों के लिए टोल को फ्री किया जाए। इस बात पर टोल प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। मंगलवार को लोगाें ने टोल को फ्री करा दिया, जिसके बाद लोग बिना टोल दिए ही गुजरते दिखाई। यह टोल हाल ही में शुरू हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें