फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बॉल बैडमिंटन के विजेता का स्वागत

विज्ञापन
इडोने​शिया में स्वर्ण पदक से  सम्मानित होते हुए आर्यन: स्वयं - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। इंडोनेशिया के बाली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले नहोनी गांव निवासी आर्यन का मंगलई गांव में स्वागत हुआ।
टिंकू राणा सहित 12 युवाओं ने आर्यन का स्वागत करते हुए कहा कि अंबाला से कोई पहली बार इस तरह की बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का हिस्सा बना है। यह प्रतियोगिता बाली में 14 से 19 फरवरी तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

आर्यन ने बताया कि हरियाणा में फिलहाल इस खेल का अधिक रुझान नहीं है लेकिन कर्नाटक, केरल व अन्य जगह इसे खेला जाता है। एक साल पहले दिल्ली में अपनी बुआ के पास गए थे तो वहां पर इस खेल की बारीकियां सीखी थी।
विज्ञापन

उन्होंने दिल्ली में स्टेट गेम्स और तमिलनाडु में नेशनल गेम्स में भाग लिया, जहां बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। वह लगातार उपलब्धि हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें