फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बजरंग दल ने राजस्थान पुलिस के खिलाफ जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बजरंग दल के रिंकू सैनी, लोकेश सिंगला, मोनू मानेसर व अन्य के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर का अंबाला में जमकर विरोध हुआ। बजरंग दल के सदस्यों ने इस संबंध में सीटीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर रद करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने राजस्थान पुलिस द्वारा श्रीकांत पंडित के घर पर की गई बर्बरता और श्रीकांत की पत्नी के गर्भ में पल रहे नौ महीने के बच्चे की मृत्यु को लेकर भी विरोध जताया। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच करवाई जाए। बता दें कि इन पर जुनैद और नासिर की हत्या का आरोप है। बजरंग दल के सदस्यों का कहना है कि यह पूरी तरह से झूठा है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अंबाला और करनाल में गोवंशों को गुड़ में जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। इसके विरोध में लिखित में शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिछले दिनों अंबाला शहर में भी एक स्थान से गोवंश की खाल व अन्य सामान मिला था। इस पर भी पुलिस की ओर से कुछ नहीं किया गया जो गलत है। उन्होंने मांग की है कि सरकार को गो हत्यारों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें