अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के नजदीक तिरुपति-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री का बैग दो फरवरी को चोरी हो गया। । लुधियाना जीआरपी से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर अब छावनी जीआरपी थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। लुधियाना निवासी अनिरुद्ध तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिजनों संग वह झांसी से लुधियाना के लिए ट्रेन नंबर 22705 हमसफर एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-7 की सीट नंबर 62 एवं 64 पर सफर कर रहा था। ट्रेन जब अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो किसी अज्ञात ने उसका काले रंग का बैग चोरी कर लिया। बैग में कीमती कपड़े,एक चश्मा, कुछ चैक, होटल के बिल, रेल टिकट सहित अन्य जरूरी दस्तावेज थे।
---------------