फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दोसड़का चौक पर दिनदहाड़े बैग स्नैचिंग, एक लाख रुपये लेकर फरार हुए बाइक सवार युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। दोसड़का चौक पर वीरवार को दिनदहाड़े हुई बैग स्नैचिंग की वारदात घटित हुई। बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने पंजाब निवासी कुलविन्द्र कौर से एक लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलविन्द्र कौर पंजाब की रहने वाली हैं और किसी पारिवारिक काम से मौजगढ़ गांव जा रही थी। जहां उक्त पैसों को देना था। जैसे ही वह दोसड़का चौंक के पहुंचीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और अचानक उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग झपट लिया। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही आरोपी युवक फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें