अंबाला। कैंट के टैगोर गार्डन की अकादमी में चल रहे एलएबीए बैडमिंटन टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हो गया। दो दिवसीय टूर्नामेंट के दूसरे दिन अंडर-15 व अंडर-17 लड़के व लड़कियों के सिंग्लस व डबल्स के मुकाबले हुए। अंबाला, यमुनानगर व आसपास के शहरों से भी खिलाड़ी इस ओपन टूर्नामेंट का हिस्सा बने।
सुबह से लेकर दोपहर तक चले मुकाबलों को लेकर खिलाड़ी बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे थे। अंडर-15 लड़कों के सिंग्लस मुकाबलों में रूबल विजेता व अक्श रनरअप रहा। अंडर-15 लड़कियों के सिंग्लस में प्रतिष्ठा विजेता व अर्षिता रनरअप रही। इसी तरह अंडर-15 लड़कों में रूबल, हरगुन विजेता व जसमन व एकता रनरअप रहे और लड़कियों के मुकाबले में आन्या व रिद्धी विजेता व नेहा व प्रतिष्ठा रनरअप रहे।
अंडर-17 लड़कों के सिंग्लस में हर्षित विजेता व लोकेश रनरअप रहे। अंडर-17 लड़कों के डब्लस में एकांत व जसमन विजेता व ओजस्वी, लवप्रीत रनरअप रहे। अंतिम मुकाबला अंडर-19 लड़कों का डब्लस हुआ, इसमें कृष्णा व सियांश विजेता व हर्षिता व अंश रनरअप रहे। समाप्ति पर विजेताओं को सम्मानित किया गया।
अंबाला कैंट में चल रहे बैडमिंटन टूर्नामेंट में खेलते हुए खिलाड़ी: संवाद