अंबाला। बाबर भी मर चुका, बाबरी भी मर चुकी, बाबरी मस्जिद पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने विधायक हुमायूं कबीर को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, इस्लाम पुनर्जन्म को नहीं मानता, जो अपने ही धर्म का ज्ञान नहीं रखते, वो इस्लाम के नियम बदल देंगे। मंत्री विज शनिवार को तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर के नए बाबरी मस्जिद बनाने के बयान पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। विज ने तंज कसते हुए कहा, ये वो लोग कह रहे हैं, जिनको अपने ही धर्म का ज्ञान नहीं है।