इनर व्हील क्लब अंबाला ने जग्गी सिटी सेंटर में महिलाओं एवं बालिकाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा रोकने क
अंबाला सिटी। इनर व्हील क्लब अंबाला ने जग्गी सिटी सेंटर में ऑरेंज कैंपेन के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा रोकने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली में सदस्यों ने प्रभावशाली नारे लगाए और जनसमुदाय को हिंसा-मुक्त समाज के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में लक्ष्मी देवी आर्य हाई स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों की ओर से नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। जिसने महिलाओं के प्रति हिंसा के खिलाफ संदेश दिया और लोगों को जागरूक किया। आसपास के क्षेत्र से कई लोग कार्यक्रम को देखने के लिए एकत्रित हुए और वीडियो बनाए और बच्चों के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर जेडसीसी अंजना गुप्ता, प्रधान सुशीला मलिक, सचिव रमन गुलाटी, पीपी शारदा जोशी, पीपी शशि जैन, संयुक्त सचिव सुमन कांत, आईएसओ राखी सिंघल, शिप्रा बंसल, मधु अग्रवाल एवं सुनीता अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इनर व्हील क्लब अंबाला ने जग्गी सिटी सेंटर में महिलाओं एवं बालिकाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा रोकने क