फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बबीता गुप्ता को मिला लकी लेडी का पुरस्कार

Sun, 12 Oct 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के श्री बांके बिहार धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। भारत विकास परिषद विवेक शाखा की ओर से करवा चौथ का त्योहार परिषद की महिलाओं ने स्थानीय बांके बिहारी धर्मशाला में मनाया। सुंदर और रंग-बिरंगे परिधानों और आभूषणों से सुसज्जित परिषद परिवार की 35 महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया, इसमें कई मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। विभिन्न खेलों में सुनीता वर्मा, अरुणा अरोड़ा, नीना गोयल को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में लकी लेडी का पुरस्कार बबीता गुप्ता और सुदेश को मिला। इसी प्रकार अन्य खेलों में नीरू शर्मा, नीता खेड़ा और अन्य महिलाओं को पुरस्कार मिले। कार्यक्रम का आयोजन प्रकल्प प्रभारी शिवानी भनोट और पूनम पराशर ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को सुंदर उपहार भी दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें