संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। राजकीय महाविद्यालय में नए प्राचार्य का कार्यभार शनिवार को रोहित कुमार ने ग्रहण किया। कॉलेज परिवार की ओर से प्राचार्य का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। प्राचार्य रोहित कुमार वर्ष 2001 में राजकीय महाविद्यालय महम में भूगोल के सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हुए। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से 1998 में भूगोल में एमएससी एवं 2000 में एमफिल की उपाधि प्राप्त की। वह कई वर्षों तक महाविद्यालय के बर्सर भी रहे, उन्हें राजकीय महाविद्यालय महम के डीडीओ के रूप में प्रशासनिक एवं विकास निदेशक का लगभग 10 वर्षों का अनुभव रहा है। स्वागत समारोह में कॉलेज के सभी शिक्षकगण, गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।