फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुबह चार से दोपहर एक बजे तक होगा बाबा का अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के सैन्य क्षेत्र स्थित रानी का तालाब प्राचीन शिव मंदिर, हाथी खाना प्राचीन कैलाश शिव मंदिर, हिल रोड सनातन धर्म मंदिर, बीसी बाजार के सनातन धर्म मंदिर, लाल कुर्ती सनातन धर्म मंदिर, बीसी बाजार शिव मंदिर, बीसी बाजार गौरी शंकर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में बुधवार को धूमधाम से शिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। इस दौरान रानी का तालाब प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी एके मिश्रा ने बताया कि बुधवार की सुबह चार बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक शिवरात्रि का मुहूर्त है। इस दौरान सुबह चार बजे मंदिर के कपाल खेाले जाएंगे। इसके बाद मंदिर में बाबा की आरती की जाएगी और सबसे कांवड़िये भोले बाबा का जल से अभिषेक करेंगे। इसके साथ ही श्रद्धालु भी जल से बाबा का अभिषेक करेंगे, इसके बाद मंदिर में खीर, पूरी, आलू, कद़्दू व छोले का भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें