बराड़ा के बोड़ा-खेड़ा गांव में कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि को सम्मानित करते आयोजक। प्रवक्ता
बराड़ा। संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बोड़ा खेड़ा गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूक युवा मंच की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न समाजसेवियों, विचारकों ने भाग लिया। वहीं, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बाबा साहेब के जीवन परिचय को जीवंत कर दिया। गायक मंडली ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और उनके परोपकारी कार्यों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्यतिथि के रूप में पहुंची समाजसेवी अंजू शर्मा ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला और उपस्थित युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। संवाद