अंबाला सिटी। काजीवाड़ा स्थित पावर किंग इलेक्ट्रीकल वर्कस की दुकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर दुकान से नकदी, चांदी के दो सिक्के व कार की चाबी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने स्थानीय निवासी शिवम की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शिवम ने बताया कि 14 दिसंबर की रात को वह अपनी दुकान को ठीक प्रकार से बंद करके घर चला गया था, जब अगले दिन सुबह आया तो दुकान के पीछे लगाया ताला टूटा हुआ मिला और दुकान के अंदर सामान बिखरा पाया। संवाद