अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक में बनाया गया केबिन। संवाद
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों को आयुष्मान कार्ड बनवाने व फाइल पास करवाने के लिए दूसरी मंजिल के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस परेशानी को दूर करने के लिए अस्पताल प्रबंधन की तरफ से इमरजेंसी के साथ आईपीडी ब्लॉक की ग्राउंड फ्लोर पर ही एक केबिन तैयार कर लिया गया है। जल्द ही आयुष्मान कार्ड तैयार करने वाले स्टाफ को जल्द ही शिफ्ट किया जाएगा।
अस्पताल में आने वाले आयुष्मान कार्ड वाले मरीजों को निशुल्क उपचार का लाभ मिलता है। इसके लिए बाकायदा नागरिक अस्पताल में स्टाफ रखा गया है तो कार्ड बनाने के साथ-साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों को इसका लाभ पहुंचाता है। एक तरफ बैड पर ही उन मरीजों के दस्तावेजों तैयार किए जाते हैं। जैसे ही उपचार शुरू होता है तो फाइल तैयार की जाती है। गत दिवस एनक्वास की टीम ने भी शिफ्टिंग का सुझाव दिया था।
दूसरी मंजिल पर वार्ड होने के कारण रहता है इंफेक्शन का खतरा
आयुष्मान कार्ड स्टाफ का जो अभी कमरा है वह दूसरी मंजिल पर पुरुष वार्ड के ठीक साथ बना हुआ है। इसी के साथ बच्चों का पीकू वार्ड भी है। ऐसे में आयुष्मान कार्ड के लिए बाहर से आने वाले तीमारदारों व अन्य लोगों के कारण इंफेक्शन फैलने का भी खतरा रहता है।
आयुष्मान कार्ड स्टाफ के लिए यह केबिन तैयार किया गया है। जल्द ही इसमें स्टाफ को शिफ्ट करवाया जाएगा।
डॉ. लोकवीर, पीएमओ, छावनी नागरिक अस्पताल