फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सवारी के लिए कहीं भी खड़े कर देते हैं ऑटो, लग रहा जाम

Tue, 09 Dec 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस स्टैंड के बाहर सड़क के बीच में खड़ा ओवर लोड ऑटो। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। नियमों को ताक पर रखकर ऑटो चालक सवारी बैठाने के लिए बस स्टैंड के गेट नंबर एक, गेट नंबर दो, रेलवे स्टेशन गेट नंबर एक, गेट नंबर दो, जनता स्वीटस, नागरिक अस्पताल पर कहीं भी रोक रहे हैं, इनके लिए रेड लाइट कोई मायने नहीं रखती। कई बार यह ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाते हैं। इन्हें रोकने ओर टोकने वाला कोई नहीं है। दूसरी तरफ सड़क पर दौड़ रहे ऑटो में से कई ऑटो ऐसे हैं जिनका पंजीकरण तक नहीं है।
विज्ञापन

अंबाला छावनी बस अड्डे के गेट नंबर एक पर ऑटो चालक और ई-रिक्शा चालक सवारी बैठाने के लिए अपने वाहनों को गेट के बीच में खड़े रहते हैं। जिसके कारण बस अड्डे में आने वाले और बस अड्डे से बाहर जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। यह ऑटो चालक और ई-रिक्शा चालक सवारी को लेकर आपस में ही भिड़ जाते हैं। इसी तरह से गेट नंबर दो पर भी ऑटो चालक बीच रास्ते में खड़े होते हैं। इससे बस अड्डे के अंदर आने वाली बसें और बाहर जाने वाली बसों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बस चालक प्रेशर हार्न का इस्तेमाल करते हैं तब जाकर यह चालक पीछे हटते हैं। बसों के जाने के बाद फिर से आगे आ जाते हैं।
रेलवे स्टेशन गेट नंबर एक और दो पर रहता है ऑटो का कब्जा
रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक के पास सुबह से रात तक ऑटो चालकों का कब्जा रहता है। यहां पर ऑटो सड़क पर लाइन में खड़े रहते हैं जिसके कारण दिल्ली की ओर से आने वाहन चालकों को परेशानी होती है जैसे ही स्टेशन पर ट्रेन आती है तो ये बाहर की ओर आते हैं। यात्रियों को ऑटो में चढ़ाने के लिए यह चालक आवाज तक लगाते हैं। जबकि इनसे कुछ दूरी पर ही पुलिस कर्मी की डयूटी रहती है। वहीं रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो पर भी यही हालात रहते हैं। बस अड्डे से पंजाब की और जाने वाली बसें जैसे ही गेट नंबर दो के पास पहुंचती है जो ऑटो के कारण जाम लगा रहता है। छावनी नागरिक अस्पताल के गेट पर मरीज और तीमारदारों को बैठाने के लिए ऑटो और ई-रिक्शा चालक अपने वाहनों को रोक रहे हैं और सवारियों को बैठा रहे हैं। इनके कारण कई बार एंबुलेंस को अस्पताल में आने और जाने में दिक्कत होती है। गेट पर ही पुलिस का बूथ है लेकिन इसके बाद भी यह नहीं मानते।
विज्ञापन

जो भी ऑटो चालक नियमों को तोड़ रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नागरिक अस्पताल के बाहर पुलिस को कहा जाएगा और रेलवे स्टेशन के गेट पर सर्विस लेन पर पीली पट्टी लगाई जाएगी। ऑटो चालक इस पट्टी के बीच में ही ऑटो खड़ा कर सकेंगे।
विज्ञापन

-सुशील कुमार, आरटीए, अंबाला

अंबाला छावनी बस स्टैंड के बाहर सड़क के बीच में खड़ा ओवर लोड ऑटो। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें