फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, तीन महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। साहा थाना क्षेत्र स्थित खानपुर के पास सवारियों से भरा एक ऑटो टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। राहगीरों की मदद से महिलाओं को सुरक्षित निकाला। हादसे में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए बराड़ा अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

वहां से राओ माजरा निवासी सुमित्रा व तंदवाल निवासी उर्मिला देवी को प्राथमिक उपचार के बाद कैंट नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। वहीं एक अन्य महिला बराड़ा अस्पताल में उपचाराधीन है। हादसे के वक्त ऑटो में करीब 15 सवारियां जो मजदूरी करने के लिए बराड़ा की तरफ आ रही थी।
इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घायल उर्मिला देवी ने बताया कि वह मिर्ची के खेत में मजदूरी का काम करती है। रोजाना ऑटो तंदवाल से चलता है और उसमें महिलाएं सवार होकर आती हैं और फिर राव माजरा से भी महिलाएं बैठती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें