अंबाला सिटी। दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव में शुक्रवार को पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और लेखन प्रतियोगिता का बोलबाला रहा। इस अवसर पर उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डीसी डॉ. शालीन पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की।
इसमें मुख्य रूप से हरियाणवी एकल डांस, हरियाणवी ग्रुप डांस, हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग और हरियाणवी एकल सॉन्ग शहर के पंचायत भवन में कराए। इन प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। इसी तरह पोस्टर मेकिंग, स्टोरी राइटिंग, भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम शहर के राजकीय आईटीआई के प्रांगण में करवाए गए। विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर एसडीएम दर्शन कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में कारपेंटर एवं पेंटर व्यवसाय के विद्यार्थियों की ओर से तैयार किया सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र रहा।
इस मौके पर जिला अंबाला के सभी महाविद्यालयों, राजकीय पॉलीटेक्निक अंबाला शहर, कल्पना चावला महिला पॉलीटेक्नीक अंबाला शहर के साथ-साथ जिला के सभी राजकीय आईटीआई एवं स्कूलों में पढ़ाई कर रहे 15 वर्ष से लेकर 29 वर्ष की आयु वाले युवक-युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लड़कियों की भागेदारी प्रतिभागियों के रूप में अधिक रही।
राजकीय आईटीआई शहर प्रधानाचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान एवं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ने अवगत कराया कि आईटीआई की ओर से इस तरह का कार्यक्रम प्रथम बार करवाया गया। कार्यक्रम के आयोजन में जीएमएन कॉलेज छावनी से प्रोफेसर राजेंद्र देशवाल, कल्पना चावला महिला राजकीय पॉलीटेक्नीक से लेक्चरर अश्वनी शर्मा, राजकीय पॉलीटेक्नीक से भारत कुमार सहित संयुक्त 12 सदस्यीय समिति द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गई।
18 नवंबर शनिवार को मुख्य प्रतियोगिताएं मोटे अनाज की गुणवत्ता में मशीनों का योगदान और सोलो डांस और पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में राजकीय आईटीआई शहर से अध्यापिका अनिता मोंगा, मनदीप कौर, अनामिका, मनिशा, मिताली शर्मा, गीता, जरनैल सिंह, आशु सैनी, मनोज कुमार, संजय वर्मा, दर्शन सिंह, विनोद शेखावत, दीपेश महेंद्रू, कृष्ण कुमार, भानू प्रकाश, सतपाल सिंह, दीपक गोयल, आयुष गुप्ता ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपना योगदान दिया। निर्णायक मंडल की भूमिका मीनाक्षी, टीएस वालिया, राजेंद्र देशवाल, अनिता मोंगा ने निभाई।
दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव में शुक्रवार को पहले दिन मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे उपायु