संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के सर्राफा बाजार स्थित जाहनवी ज्वेलर्स संजय वर्मा की दुकान पर लूट की कोशिश नाकाम हो गई। दुकान में घुसे पंजाब के गुरदासपुर निवासी गुरप्रीत सिंह ने पहले संजय वर्मा की आंखों में मिर्च पाउडर डाला और फिर नजदीक ही पड़ी एक वस्तु से उनके सिर पर कई वार किए।
घायल होने के बावजूद उन्होंने हमला करने वाले युवक का गिरेबां नहीं छोड़ा और उसके साथ भिड़ गए। इस दौरान आरोपी युवक ने खुद को छुड़वाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन संजय वर्मा ने उसे धकेलते हुए दुकान से बाहर कर दिया और शोर मचाकर आसपास के दुकानदारों को इक्ट्ठा कर लिया। दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया।
मामले की सूचना मिलते ही कैंट थाने के प्रभारी अजैब सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल दुकानदार से जानकारी हासिल की, इसके बाद युवक को कब्जे में ले जाकर थाने लाया गया और संजय वर्मा के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
40 मिनट बाद किया हमला
हमले की पूरी घटना दुकान में लगे कैमरे में कैद हो गई। गुरप्रीत सिंह लगभग चार बजे दुकान के अंदर आता है और संजय वर्मा को सोने के टॉप्स दिखाने को कहता है। इस दौरान उनके बीच में कुछ मजाक भी चलता है। कुछ देर खड़ा रहने के बाद आरोपी संजय वर्मा के सामने जाकर बैठ जाता है। इसके बाद संजय वर्मा युवक को टॉप्स से संबंधित एक किताब दिखाते हैं ताकि वो मनपसंद टॉप्स बनवा सके। गुरप्रीत इस दौरान फोन पर किसी से बात करता है। कुछ देर बाद वो अपने बैग को खोलकर हाथ अंदर डाल देता है और संजय वर्मा की आंखों पर मिर्ची झोंक देख देता है। जब संजय वर्मा आरोपी को पकड़ने की कोशिश करते हैं तो आरोपी नजदीक ही पड़ी किसी वस्तु से उनके सिर
अंबाला छावनी के सर्राफा बाजार में लूट के दौरान आरोपी युवक से भिड़ता दुकानदार। संवाद
अंबाला छावनी के सर्राफा बाजार में लूट के दौरान आरोपी युवक से भिड़ता दुकानदार। संवाद