अंबाला सिटी। मनमोहन के निकट खेतों में बच्चों को खेलने से रोकने पर गौरव सैणी पर डंडें, चाकू व ईंटों से हमला हो गया। आरोप है कि हमलावर जाते-जाते ट्रैक्टर की चाबी भी छीन ले गए। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने बलकीरत, जतिन, अतुल, नितिन, पीयूष व 5-6 अन्य पर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। यह कार्रवाई चोट पहुंचाना धारा 115(2), गैर कानूनी जनसमूह 190, दंगा करना 191(3), अपराधिक धमकी 351(2) की धाराओं के तहत की गई।
गौरव सैणी ने बताया कि वह अपने खेत में ट्रैक्टर चला रहा था। उसी समय वहां कुछ बच्चे खेल रहे थे। जब बच्चों को वहां खेलने से मना किया तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी व अभद्र, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर आरोपियों ने तुरंत मोबाइल फोन कर अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि फोन करने के कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंचे लड़कों ने जबरन उसका ट्रैक्टर रुकवाकर हमला कर दिया था। संवाद