बाल्मीकि बस्ती के छोटा व बड़ा गुल्ला व विशाल ने हवेली वाली गली में तेली मंडी के अमन उर्फ गड्डी के सिर पर लोहे की रॉड मारकर उसे घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे पीटने के बाद धमकी भी दी। हालत गंभीर होने पर उसे कैंट नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़ रेफर किया गया। सदर थाने में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। आरोपियों की तलाश जारी है।
प्राइवेट कर्मी अमन उर्फ गड्डी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह करीब चार बजे परिवार को भाई की गाड़ी में लेकर सहारनपुर गया था। बच्चों को घर छोड़कर वह किसी काम से बाजार आया था। यहां पर बड़ा गुल्ला उसे हवेली वाली गली में ले गया और उससे झगड़ने लगा। उसी दौरान छोटा गुल्ला और विशाल भी आ गए। इस दौरान बड़ा गुल्ला ने उसके सिर पर लोहे की रॉड मारी और छोटे गुल्ले व विशाल ने उसे थप्पड़-मुक्के मारे। कॉलोनी वालों के आने पर आरोपी वहां से चले गए। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-------------------