फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास में गवाही से पहले धमकी, परिवादी से रोककर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आरोपियों ने हत्या के प्रयास में गवाही न देने के लिए परिवादी को फिर से हाथ पैर तोड़ने की धमकी मिली है। आरोपियों ने उसे बीच रास्ते में रोककर मारपीट करने का प्रयास किया। कहा कि अगर अदालत में गवाही दी तो गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अब नया केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

तेली मंडी के रहने वाले मोनू ने बीते रोज कैंट की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पुलिस को शिकायत देकर खटीक मंडी के अमन कुमार उर्फ बांड, सौरव व सागर पर गवाही न देने के लिए धमकाने का आरोप लगाया। मोनू ने बताया कि आरोपियों ने पांच अगस्त 2019 को उस पर गोली चलाई थी। इस हमले में वह बाल बाल बच गया था। जिसके बाद पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपियों के हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में अब उसकी गवाही तय है। परिवादी ने बताया कि बीते रोज करीब नौ बजे वह अपनी दुकान से पानी की बोतल लेने के लिए घर जा रहा था। किशोरी के खोके के पास ही उसकी एक्टिवा को अमन बांड, सौरव व सागर ने रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई की। मोनू ने बताया कि तब उसने अपने पापा को फोन करके मौके पर बुलाया। इतने में उनके पास 30/40 लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंचने के बाद उसके पापा ने आरोपियों से बेटे को रोकने की वजह पूछी तो कहने लगे कि वह मुखबरी करता है। अगर बाज नहीं आया तो जान से मार देंगे। लोगों ने बीचबचाव करके पिता-पुत्र को बड़ी मुश्किल से रिहा करवाया। मोनू ने बताया कि आरोपी क्रिमिनल प्रवृति के हैं। इसी वजह से उन्हें जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें