फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बरनाला के पावर हाउस पर तैनात दो कर्मचारियों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बरनाला के पावर हाउस पर तैनात दो कर्मचारियों से मारपीट व कार्यालय में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हमलावर जगतार सिंह उर्फ काला व अन्य पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पावर हाउस के जीएससी जगविंदर सिंह ने बताया कि उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने फीडर का समय पूछा। स्टाफ ने बताया कि यह फीडर रात 12 बजे चलेगा। कुछ देर बाद कॉल करने वाले ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने जान मारने की धमकी भी दी। तकरीबन 10 मिनट बाद गांव बरनाला निवासी जगतार सिंह उर्फ काला अपने 3-4 साथियों के साथ पावर हाउस पहुंच गया।

कर्मचारी कुछ समझ पाते कि लोहे की रॉड और नुकीली चीज से पर हमला कर दिया। इसमें उसके साथ अन्य साथी परमिंद्र सिंह को भी चोटें आई। बदमाशों ने बिजली निगम के कार्यालय पर भी तोड़फोड़ की। जिसमें एक कंप्यूटर सेट, एक प्रिंटर, एक वीसीबी टूट गया। इसके अलावा कार्यालय में पड़ी फाइलें भी फाड़ दी। मामले को लेकर बिजली कर्मचारियों ने पुलिस स्टेशन में रोष भी जताया था। साथ ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें