अंबाला सिटी। घासमंडी में गर्दन पर बिजली का तार गिरने से 22 वर्षीय युवक को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस चौकी नंबर-एक इंचार्ज सूबे सिंह ने बताया कि घासमंडी में किराये पर रहने वाला 22 वर्षीय युवक संजय कपड़े प्रैस कर रहा था। उस दौरान प्लग के अंदर एक तार लगा रह गया। तार का दूसरा सिरा युवक की गर्दन पर गिर गया। करंट लगने से युवक को नागरिक अस्पताल में लाया गया। वहां युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक एक बुटिक पर कपड़े सिलने का काम करता था और वह घर पर भी कपड़े सिलता था।