फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रेम विवाह करने वाले लड़के के घर पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। प्रेम विवाह करने पर लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के परिजनों के घर पर हमला कर दिया। बराड़ा चौकी पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बराड़ा की रेलवे कॉलोनी निवासी चौधरी सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके बेटे विशाल ने उनकी कॉलोनी की ही रेशमा से 9 मार्च को प्रेम विवाह किया था। दोनों बालिग हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की।
विज्ञापन

इस शादी से रेशमा का पिता सुरेश कुमार और परिवार नाखुश था। 26 अप्रैल रात को करीब डेढ़ बजे सुरेश कुमार, उसकी पत्नी बीना, ज्योति पत्नी मुनीष, लाजो पत्नी प्रवीण कुमार और रानी पत्नी सुरेश कुमार ने उनके घर का गेट तोड़ दिया और घर के अंदर घुस आए। आरोपियों ने चौधरी सिंह के मुंह पर डंडा मारा और घर पर पत्थर फेंके। चौधरी सिंह ने बताया कि उनकी बेटी ने उन्हें व पत्नी को कमरे में बंद कर दिया जिससे उनकी जान बच पाई।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, सुरेश कुमार ने धमकी दी कि वह उनकी लड़की को उठा लेंगे और सभी को जान से मार देंगे। उनके बेटे ने डायल 112 को फोन किया जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया। पुलिस ने चौधरी सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें