फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: उधार के रुपये मांगने पर खोखा संचालक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मानव चौक पर उधार के पैसे मांगने पर खोखा संचालक सेक्टर-8 निवासी राजेश पर सरिये से हमला कर दिया गया। हमला करने का आरोप घायल ने पास के ही चाप की रेहड़ी के संचालक दो भाइयों व उनकी मां पर लगाया हैं।
विज्ञापन

इस हमले में राजेश की आंख और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल से प्राथमिकी उपचार के बाद राजेश को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया था।
पुलिस ने हमलावर रोहित, कृष्ण व उनकी माता पर मारपीट व धमकाने की धाराओं के प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सामान के पैसे मांगने पर शुरू हुआ विवाद : सेक्टर-8 निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि मानव चौक पर उसका पान-सिगरेट का खोखा है। उसके खोखे के बगल में ही रोहित और कृष्ण चाप की रेहड़ी लगाते हैं।
विज्ञापन

23 मार्च की रात करीब 10:20 बजे जब राजेश ने उनसे खाने-पीने के सामान के पुराने पैसे मांगे तो दोनों भाई भड़क गए।
गाली-गलौज करते हुए उन्होंने अपनी मां के साथ मिलकर सरियों से हमला कर दिया। आंख व चेहरे पर सीधा सरिये से वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसकी जेब से 4300 रुपये की नकदी भी निकाल ली। बिगड़ती तबीयत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें