अंबाला। प्रॉपर्टी के मामले में खफा बेटे ने अपने माता-पिता और परिवार सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पिता की गाड़ी को भी तोड़ डाला। यहां तक कि माता और बहन पर ईंट से हमला करते हुए घायल करने की कोशिश की। इस संबंध में पिता सुखपाल सिंह ने अपने बेटे के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कराया।
सुखपाल सिंह ने बताया कि वह कबाड़ी बाजार में रहते हैं। 68 साल की उम्र में वे हृदय की बीमारी से ग्रसित है। उन्होंने बताया कि उनके चार बच्चे हैं इनमें से बड़ा लड़का प्रभजीत सिंह उर्फ रिक्की प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। उसके गैंगस्टर से भी लिंक है। वह उन्हें प्रॉपर्टी के नाम पर प्रताड़ित कर रहा है। उन्होंने शिकायत में बताया कि साल 2005 में कोर्ट के राह से उन्होंने अपना पूरा हिस्सा ले लिया था। वह कभी रास्ते में रोक लेता है तो कभी घर के बाहर आकर हंगामा करता है।
गत दिवस जब वह किसी काम से तहसील गए तो उसने उनके स्कूटर के दोनों टायरों की हवा निकाल दी। रात के समय अपनी गाड़ी से आकर डंडों से उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इसके अलावा स्कूटर भी तोड़ दिए। उन्होंने बताया कि वह उन्होंने आवाज सुनी तो वह बाहर आए परंतु डर के मारे गेट से बाहर नहीं निकले। जब वह चला गया तो उनकी पत्नी और बेटी जैसे ही बाहर निकली तो उनके बेटे उनपर ईंट से हमला कर दिया और गालियां दी। परंतु ईंट से वह बाल-बाल बचे।