फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रेम विवाह करने वाले दंपती और परिजनों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। गांव खानपुरा में बीते दिवस प्रेम विवाह करने वाले दंपती व उनके परिजनों पर हमला हो गया। यह हमला लड़की के परिजनों ने किया। पुलिस को दी शिकायत में महिला तनू शर्मा ने बताया कि उसने गांव के ही दिनेश से दो मार्च 2021 को भद्रकाली मंदिर में शादी की थी। इसके बाद उन्हें कोर्ट से सुरक्षा मिली। वह एक सितंबर 2021 से गांव खानपुरा में ही रहने लगे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिला ने कहा कि आठ मार्च को उसके पति वालीबॉल खेलकर शाम को घर आए तो लड़की के परिजनों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। हमले में तनू के ससुर के दांत टूट गए और उसके जेठ व पति को चोट आई। इसके बाद उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर लड़की के परिजनों के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें