फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दहेज उत्पीड़न के केस की पैरवी कर रहे वकील पर हमला, आठ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दहेज उत्पीड़न के केस की पैरवी कर रहे वकील पर हमला होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने देवेन्द्र वालिया, साहिल, आकाश, पकंज, लक्की, धनीराम पंडित, जोनी, मुकेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

नारायणगढ़ निवासी सिटी के सेक्टर-8 हाउसिंग बोर्ड वकील विनोद कुमार वालिया ने बताया कि कलालटी गांव के सरपंच देवेंद्र वालिया ने अपने जमाई जतिंद्र वालिया पर दहेज का केस दर्ज करवा रखा है। वह वकील होने के नाते जतिंद्र की पैरवी कर रहा है। शनिवार की रात वह अपने साथी तेजेंद्र वालिया, विश्वदीप ठाकुर व विनेश वालिया के साथ कार में सवार होकर बलविंदर सिंह के बेटे की शादी में नारायणगढ़ मिलन पैलेस में गए थे। रात नौ बजे सरपंच देवेंद्र वालिया के साथ 10-12 लड़के आए और बोले कि आप जतिंद्र की पैरवी कर रहे हो।
देवेंद्र व साहिल ने गला पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी। गिराने के बाद पेट में लाते मारी। यहां तक की मफलर से गला भी घोंट दिया। आरोप लगाया कि उसके गले से सोने की चेन भी तोड़ ली और सोने का कड़ा निकालने का प्रयास किया। मारपीट के बाद हमलावर मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। साथी उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। उधर, दूसरे पक्ष की तरफ से भी कार्रवाई करवाने की बात कही जा रही है लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें