फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल रोडवेज की नाहन डिपो की बस पर पथराव, लूट का प्रयास

Thu, 28 Jul 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
बस पर हुए हमले के बारे मे बताता बस ड्राइवर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नारायणगढ़ बस अड्डे के पास हिमाचल रोडवेज नाहन डिपो की बस को लूटने के इरादे से पथराव किया। सवारियों के शोर मचाने पर ये हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिमाचल रोडवेज नाहन डिपो के चालक रणदेव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चंडीगढ़ से अंधेरी हिमाचल के लिए चला था। बस अड्डा नारायणगढ़ पर रुकने के बाद जैसे ही वह चलने लगा कि बीडीपीओ कार्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार युवकों ने बस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस पर  उसने बस रोक दी, जबकि इन बाइक सवार युवकों ने उसके साथ हाथापाई भी की। इसी दौरान सवारियों ने भी शोर मचा दिया, जिसके बाद यह हमलावर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह पत्थरबाजी बस को लूटने के इरादे से की गई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। 

इस बारे में एसीपी ग्रामीण नारायणगढ़ रमेश कुमार ने बताया कि बस को लूटने का प्रयास किया गया था, जिसमें युवक सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें