फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: करियाना व्यापारी पर हमला, तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। थाना क्षेत्र के अंबाला-साहा मार्ग पर स्थित सबगा गांव में पुरानी रंजिश और वर्चस्व की जंग को लेकर करियाना व्यापारी पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों, तेजधार हथियारों व नुकीली चीजों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत मुलाना के एमएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सबगा गांव निवासी संजीव कुमार (50 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि वह गांव में ही करियाना की दुकान चलाते हैं। गांव के ही रहने वाले रविंद्र कुमार और नीरज पिछले करीब 10 सालों से अवैध गतिविधियों और शराब तस्करी में संलिप्त हैं। संजीव लगातार इनका विरोध करते आ रहे हैं, जिसके चलते आरोपी उनसे रंजिश रखते थे।
बाॅक्स
गली में स्पीड ब्रेकर का बहाना बनाकर घेरा
11 अगस्त की शाम करीब 5 बजे जब संजीव अपनी दुकान से घर लौट रहे थे, तो रास्ते में रविंद्र के घर के बाहर आरोपी रविंद्र, सोनू और नीरज पहले से घात लगाकर खड़े थे। आरोपियों ने गली में स्पीड ब्रेकर लगाने के बहाने व्यापारी से बहस शुरू कर दी और अचानक जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रविंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें