फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मायके आई विवाहिता और उसके माता-पिता पर हमला

विज्ञापन
अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायल पिंकी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। कोंकपुर गांव में घरेलू विवाद के कारण मायके आई विवाहिता और उसके माता-पिता पर पांच-छह लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। बुधवार शाम हुए हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने विवाहिता के पति और उसके साथियों पर तेजधार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोंकपुर निवासी पवन कुमार ने सिटी सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 36 वर्षीय बहन पिंकी की शादी नारायणगढ़ निवासी दीपक के साथ हुई है। आरोप है कि दीपक शराब पीने का आदी है और नशे की हालत में अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर पिंकी कुछ समय पहले मायके आ गई थी।
विज्ञापन

पवन के अनुसार, बुधवार शाम वह घर पर मौजूद नहीं था। इसी दौरान पांच-छह लोग घर में घुस आए और वहां मौजूद पिंकी, पिता राजकुमार (63) और माता सुरेंद्रो देवी (57) पर हमला कर दिया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उनके सिर पर वार किए, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सिटी सदर थाने से एसआई जाफर अली मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। थाना प्रभारी शंभू लाल ने बताया कि पवन कुमार के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी दीपक और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें