अंबाला। शहर स्थित बस अड्डे पर पिछले चार महीने से एसबीआई की एटीएम खराब है। इस कारण यात्रियों और रोडवेज के कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
पिछले साल ही इस एटीएम को शहर के बस अड्डे पर लगाया था। लेकिन फरवरी महीने में इस एटीएम मशीन मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण रुपये निकालते हुए मशीन हैंग कर रही थी। इसकी शिकायत यात्रियों ने कई बार रोडवेज के अधिकारियों को इस बारे में अवगत भी करवाया। लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ। शहर का बस अड्डा मुख्य बस अड्डा है। इस बस अड्डे से रोजाना ढाई सौ से ज्यादा बसों का संचालन होता है। इसके साथ ही इस बस अड्डे से करीब आठ हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन लगा रहता है।
यात्रियों को काटने पड़ रहे चक्कर
वहीं एटीएम बंद होने पर यात्रियाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को रुपये निकालने के लिए बस अड्डे से बाहर जाना पड़ रहा है। इस कारण कई बार यात्रियों की बस की निकल जाती है। शहर के प्रमुख बाजार भी यहीं हैं। आसपास कोई एटीएम न होने के कारण यह एटीएम लोगों के लिए सहारा था। मगर अब इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। दीपक ने बताया कि वह अक्सर अंबाला सिटी में सामान की खरीदारी करने बस के माध्यम से आता है। लेकिन बस अड्डे पर कई दिनों से एटीएम बंद है। कालू का कहना है कि वह सिटी में काम करता है और रोजाना आना जाना लगा रहता है। वह बस से आता जाता है। इसलिए वह कई बार रुपये निकालने के लिए एटीएम पर आया तो देखा कि बंद है। इसके बाद उसे स्पेशल बाहर मार्केट में रुपये निकालने के लिए जाना पड़ता है।
वर्जन.
एटीएम बंद होने के बारे में बैंक प्रबंधक को पहले ही जानकारी दी जा चुकी है। जल्द ही बैंक ओर से इस एटीएम में नई मशीन लगा दी जाएगी।
रविंद्र शर्मा, संस्थान प्रबंधक बस अड्डा, अंबाला सिटी।