फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर एटीएम जल्द

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर एटीएम के लिए जगह। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर दो एटीएम मशीनें लगेंगी। इसकी जानकारी संबंधित एजेंसी ने रेलवे अधिकारियों के साथ साझा की है। रेलवे परिसर में एटीएम को नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन

यह फैसला एटीएम की सुरक्षा को देखते हुए किया है। एजेंसी ने एटीएम को स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय बैंकों सहित प्राइवेट बैंकों से भी संपर्क साध लिया है और उम्मीद है कि जल्द ही यह सुविधा स्टेशन पर आने वाले और ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात होगी।
पिछले लगभग पांच साल से यह सुविधा स्टेशन पर नहीं थी और इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा था। जब वो पैसे निकलवाने के लिए छावनी बस अड्डे पर जाते थे और वापिस स्टेशन पर आते थे तो कुछ नशेड़ी किस्म के लोग उनसे छीना-झपटी कर लेते थे, लेकिन स्टेशन पर एटीएम की सुविधा मिलने से अब यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इस सुविधा का प्रचार-प्रसार भी स्टेशन पर किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले थे पांच एटीएम
उत्तर रेलवे का अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन सबसे पुराना और व्यस्त रेलवे स्टेशन है। यहां से रोजाना 300 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। वहीं यात्रियों की संख्या भी 50 हजार से अधिक है। रेलवे स्टेशन पर जहां पहले पांच अलग-अलग राष्ट्रीयकृत बैंकों के एटीएम होते थे, वहीं पिछले काफी लंबे से समय से सभी एटीएम पर ताले लटके हुए थे। इस सुविधा के न होने से छावनी स्टेशन भी पिछड़ा नजर आता था। यात्री तो यहां तक कह देते थे कि एक तरफ देश में वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है और दूसरी तरफ इतने बड़े स्टेशन पर एक भी एटीएम नहीं है। हालांकि अंबाला मंडल ने अपने स्तर पर तीन-चार बार निविदाएं भी जारी की थी, लेकिन भारी-भरकम किराए को लेकर बैंकों ने इसमें रूचि नहीं दिखाई थी। लेकिन अब प्राइवेट एजेंसी के शामिल होने से इस सुविधा के मिलने की उम्मीद बंध गई है।
वर्जन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर एटीएम की सुविधा को लेकर संबंधित एजेंसी ने स्वीकृति दे दी है। दो एटीएम स्टेशन के मुख्य गेट के नजदीक लगाए जाएंगे। यह जगह एटीएम लगाने के लिए पहले बनाई गई थी। इस सुविधा के शुरु होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें