फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पोक्सो रिलीफ फंड के तहत पीड़ित बच्चों को मिले सहायता

Wed, 07 Jan 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जिला स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में हुआ। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने की, उन्होंने विशेष रूप से पोक्सो अधिनियम की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पीड़ित बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार पोक्सो रिलीफ फंड के तहत तत्काल वित्तीय सहायता मुहैया कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्पॉन्सरशिप, फॉस्टर केयर और चाइल्ड एडॉप्शन (गोद लेने) की प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कहा, मिशन वात्सल्य और हरि-हर जैसी योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम पात्र बच्चे तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि वे बाल सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें