बराड़ा में घायल हुआ मजूदर के परिवार को आर्थिक सहायता का चेक सौंपते पदाधिकारी। प्रवक्ता
बराड़ा। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा-2013 के तहत एक मजदूर को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस आर्थिक मदद के तहत 37,500 रुपये का चेक मार्केट कमेटी के चेयरमैन कुलराज शर्मा और उपचेयरमैन योगेश गुप्ता ने पीड़ित को सौंपा। उन्होंने बताया कि अनाज मंडी में काम करते समय बिहार निवासी मोहम्मद हामिद आलम का मशीन में हाथ आ गया था, इससे उसके बाएं हाथ की उंगली का हिस्सा प्रभावित हो गया था। सरकार की योजना के अनुसार उसे आर्थिक सहायता मुहैया करवाई है। संवाद
बराड़ा में घायल हुआ मजूदर के परिवार को आर्थिक सहायता का चेक सौंपते पदाधिकारी। प्रवक्ता