संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गांव मालवा के खेतों में खाद लेकर जा रहे व्यक्ति पर धारदार हथियार और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने पीड़ित के गले में रस्सी डालने के बाद उसे घसीटा।
पुलिस को दी शिकायत में कुरुक्षेत्र के गांव रायेमाजरा निवासी चरनप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी जमीन गांव मालवा में है और उसकी आरोपी के साथ जमीन पर सांझी डोल बनी है। 29 जुलाई की सुबह 11 बजे वह खेतों में खाद लेकर जा रहा था। तभी मनजीत, काला और रवि कुमार इन तीनों ने मिलकर घेर लिया और नीचे जमीन पर गिराकर मारपीट शुरू कर दी।
हमलावरों ने धारदार हथियार और डंडों से हमला किया। इतना ही नहीं गले में रस्सी डालकर घसीटना शुरू कर दी। शोर सुनने के बाद संजीव कुमार ने बीचबचाव कर छुड़वाया। जाते समय हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। धमक दी कि पुलिस में शिकायत दी तो खत्म कर देंगे।