फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रेन से महिला का बैग और पर्स चोरी

Tue, 01 Aug 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवार न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस से महिला का बैग और पर्स चोरी हो गया। पंचकूला सेक्टर-20 आयकर कॉलोनी निवासी प्रगति शुक्ला ने बताया कि वह इंदौर चंडीगढ़ एक्सप्रेस में ग्वालियर से चंडीगढ़ की यात्रा कर रही थी।
14 जुलाई को जगाधरी स्टेशन के पास किसी ने बैग और पर्स निकाल लिया। पर्स में करीब पांच हजार रुपये की नगदी, करीब 20 हजार 800 रुपये का डायमंड गोल्ड ब्रैसलेट और कैंटीन कार्ड दस्तावेज थे। इस घटना की सूचना तुरंत कोच प्रभारी को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। न तो उसने टीटीई को बुलाया और न ही रेलवे पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोते हुई बच्ची को छोड़कर सामान खोजने की कोशिश की जो किसी अज्ञात व्यक्ति न चुरा लिया था। तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। इस घटना की शिकायत रेलवे हेल्पलाइन 139 पर भी दर्ज करा दी थी। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें