फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षमा मांग लेना मनुष्य का सर्वश्रेष्ठ गुण : ज्ञान नाथ

विज्ञापन
अंबाला सिटी में खतौली मोड़ आश्रम में कार्यक्रम के दौरान मौजूद गणमान्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। खतौली मोड़ स्थित निराकारी जागृति मिशन आश्रम में दो दिवसीय संत सम्मेलन का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम मिशन के तीसरे सतगुरु शहंशाह लक्ष्मण सिंह महाराज के जन्मदिवस और वर्तमान चेयरमैन महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान नाथ महाराज के गद्दीनशीन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। स्वामी ज्ञान नाथ महाराज ने कहा कि मनुष्य गलतियों का पुतला है, लेकिन क्षमा करना और क्षमा मांग लेना सर्वश्रेष्ठ मानवीय गुण है।
विज्ञापन

उन्होंने जोर दिया कि जब हम प्रार्थना करते हैं तो परमात्मा हमें सुनता है और जब ध्यान करते हैं तो हम परमात्मा को सुनते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से वास्तविक बनने और लक्ष्य निर्धारित कर संकल्प पूरा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश से आए एम लाल और बिहार के महात्मा नंदकिशोर ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का सफल संचालन महासचिव महात्मा सतीश कुमार ने किया। अंत में संत महापुरुषों को स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया और अटूट भंडारा बरताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें