फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आशा वर्करों ने उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अंबाला शहर ​स्थित ​शिक्षा सदन परिसर में धरना प्रदर्शन करती आशा वर्कर्स। प्रवक्ता
विज्ञापन
न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। लंबित मांगों के समर्थन में आशा वर्कर्स ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि उनका न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये किया जाए। वर्कर्स ने कहा कि ऑनलाइन काम का अत्यधिक दबाव न बनाया जाए। सरकार ने उनकी सुनवाई नहीं की तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री व मिशन निदेशक को प्रेषित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से सुषमा कुलडपुर, रविंद्र, रुमा, बलजिंद्र कौर सहित भारी संख्या में आशा वर्कर्स ने भाग लिया।
विज्ञापन

यूनियन की जिला प्रधान सर्वजीत कौर और सचिव कविता शर्मा ने कहा कि आशा वर्कर्स लंबे समय से अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रही हैं लेकिन सरकार अनसुनी कर रही है। आशा वर्कर्स ने नियमित कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रति माह करने, केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए घोषित 1500 रुपये की बढ़ोतरी को तत्काल लागू करने आदि मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें