फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ते ही लोगों की फिर बढ़ी चिंता

विज्ञापन
मुलाना में मारकंडा नदी। संवाद
विज्ञापन
मुलाना। लगातार पहाड़ों में हो रही बारिश का असर एक बार फिर मुलाना में मारकंडा नदी पर देखने को मिला। रविवार सुबह नदी का जलस्तर सामान्य स्थिति में 4.5 फीट करीब 17 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया। दोपहर बाद पानी का बहाव अचानक तेज हो गया।
विज्ञापन

शाम साढ़े 4 बजे जलस्तर बढ़कर 7.5 फीट तक पहुंच गया, जहां बहाव 30,700 क्यूसेक दर्ज किया गया। नदी में उफान के साथ लहरें तेज हो गईं, जिससे निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और किसानों में चिंता का माहौल बना रहा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि शाम साढ़े 6 बजे तक जलस्तर घटकर 29234 क्यूसेक पर आ गया। मारकंडा नदी का जलस्तर पूरी तरह पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली बारिश पर निर्भर करता है। यदि पहाड़ों पर बारिश अधिक होती है तो यहां पानी का स्तर तुरंत बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें