फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो सरकार बनते ही टांगरी पर पक्का व मजबूत बांध बनाएंगे: अभय सिंह

Tue, 16 Sep 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चोटाला का स्वागत करते स्थानीय नेता। प्रवक्ता
विज्ञापन

विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला सोमवार को बीपीएस प्लेनेटोरियम में पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस अवसर पर चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो सरकार बनते ही टांगरी नदी की जमीन एक्वायर करके दूसरी तरफ पक्का व मजबूत बांध बनाएंगे ताकि अंबाला छावनी निवासियों को हर वर्ष आने वाली बाढ़ से छुटकारा मिल सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि इस बार रोहतक में ताऊ देवी लाल के जन्मदिन को सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें। यह रैली प्रदेश की राजनीति की दिशा व दशा तय करेगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष जगमाल सिंह रोल और प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने अध्यक्षता की।

बापू बेटा भाजपा से मिले हुए
इनेलो नेता अभय सिंह ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार बीजेपी की सरकार चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके पुत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा की मेहरबानी से बनी। आज प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति जानता है कि बापू बेटा बीजेपी से मिले हुए हैं। विधानसभा चुनाव 2024 में भी प्रदेश में परिवर्तन का की लहर थी, लेकिन कांग्रेस की आपसी फूट और गलत टिकटों के बंटवारे के कारण भाजपा सत्ता पर काबिज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेजेपी पूरी तरह से खत्म हुई
जेजेपी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जो कहते थे हम बीजेपी को यमुना पर छोड़कर आएंगे उनकी मदद से ही प्रदेश की जनता पांच साल बीजेपी की गलत नीतियों के कारण त्रस्त रही। जनता से विश्वासघात करके जेजेपी ने वोट ली, जिससे वो पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं।

इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चोटाला का स्वागत करते स्थानीय नेता। प्रवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें