फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चुनाव घोषित होते ही बढ़ी सक्रियता, विकास रहेगा अहम मुद्दा

विज्ञापन
बराड़ा नगरपालिका कार्यालय । संवाद - फोटो : छितरामऊ पुल के पास क्षतिग्रस्त मार्ग।
विज्ञापन
बराड़ा। हरियाणा में निकाय चुनाव की घोषणा होते ही बराड़ा में भी हलचल शुरू हो चुकी है। मंगलवार को जैसे ही चुनाव की तारीख की घोषणा हुई, तो वैसे ही नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के संभावित उम्मीदवार सक्रिय हो गए हैं। उम्मीदवार पार्टी की तरफ से घोषणा की बाट जोह रहे हैं और पूरी तरह से जनता के बीच सक्रिय नहीं हो पा रहे। वहीं आजाद उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है।
विज्ञापन

बराड़ा में नहीं हुआ विकास
नगर पालिका में पहले दो महिला चेयरपर्सन रहे लेकिन बराड़ा का विकास नाम मात्र रहा। स्थानीय निवासी डॉ कुलदीप शर्मा ने बताया कि लोग पिछले कार्यकाल में विकास को तरसते नजर आए। न तो सफाई व्यवस्था सुधर पाई और ना ही पानी की निकासी व्यवस्था का कोई हल निकाला। लोगों से भारी भरकम टैक्स तो वसूला गया लेकिन सुविधाओं के नाम पर केवल सब्जबाग दिखाए। वहीं रीटा केसरी ने बताया कि नगरपालिका के पिछले कार्यकाल के दौरान प्रदेश में भाजपा सत्ता थी फिर भी यहां लोग विकास को तरसते रहे।

पिछली बार 15 इस बार 16 वार्ड

पिछली बार बराड़ा नगर पालिका में 15 वार्ड थे, लेकिन इस बार इसे बढ़ाकर 16 कर दिया है। हालांकि नई वार्डबंदी के तहत पुराने वार्डों का समीकरण भी बिगड़ गया है। कई मतदाताओं के वार्ड बदल गए हैं। इससे पूर्व में रहे कुछ पार्षद इसी कारण से पार्षद का चुनाव लड़ने में आनाकानी कर रहे हैं, क्योंकि जिन लोगों को वह अपनी प्रमुख वोटर मानते थे, वे दूसरे वार्ड में चले गए। ऐसे में अब उनके लिए चुनाव जीतना चुनौती के समान होगा। बराड़ा नगर पालिका में कुल 19479 मतदाता हैं जिनमें पुरुष 10110 और महिला मतदाता 9469 हैं। 16 वार्डों में मतदान के लिए कुल 20 बूथ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें