सनातन धर्म महाविद्यालय में स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए 'भारतीय अर्थव्यवस्था में उद्यमिता अवसर व चुनौतियों पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत प्राचार्य डॉ. राजिंद्र सिंह ने की और युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस दौरान युबीएस पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से डा. संजय कौशिक बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल रहे और उन्होंने उद्यमिता के तकनीकी ज्ञान पर विषेश ध्यान देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में थ्योरी के साथ प्रायोगिक ज्ञान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जबकि दूसरे तकनीकी सत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग चेयरमैन डा. नरेन्द्र सिंह मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि बाजार के बदलते परिस्थितियों के चलते उद्यमिता का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इस संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में आशुतोष अस्थाना, सुनील मदान, बलेश्वर प्रसाद, स्वाती अरोड़ा उपस्थित रहे। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राजीव चंद्र शर्मा ने कहा कि उद्यमिता का विकास हमारे समाज व राष्ट्र का विकास है। इस मौके पर प्रो. अमनदीप मेहता व कॉलेज जन संपर्क अधिकारी डॉ. नवीन गुलाटी मौजूद रहे।