फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुचर्चित ज्वेलर सुनील हत्याकांड का मुख्य आरोपी तीन राज्यों का मोस्ट वाटेंड शार्प शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बहुचर्चित ज्वेलर सुनील हत्याकांड का मुख्य आरोपी और तीन राज्यों का मोस्टवांटेड शार्प शूटर सचिन उर्फ भांजा को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या के 5, हत्या के प्रयास के 7 और लूट के कई मामलों सहित कुल 27 केस दर्ज हैं। ज्वेलर सुनील की 23 नवंबर की शाम को आरोपी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा शोरूम पर कार्यरत एक कर्मी की जांघ में गोली लगी थी। इस मामले में शहरभर के ज्वेलर सड़कों पर उतर आए थे। आरोपी सचिन को एसटीएफ ने रोहतक से वीरवार की रात काबू किया। शार्प शूटर सचिन हरियाणा पुलिस के अलावा दिल्ली व पंजाब पुलिस के लिए भी सिरदर्द बना था। शार्प शूटर सचिन बासौदी गैंग का है और उस पर दो लाख रुपये के ईनाम की घोषणा हरियाणा पुलिस ने की थी। इसमें से 50 हजार रुपये की घोषणा ज्वेलर सुनील हत्याकांड में अंबाला पुलिस ने की थी। रोहतक से गिरफ्तार आरोपी को अब अंबाला पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।
विज्ञापन

इस तरह हुई थी ज्वेलर सुनील की हत्या
प्यारे लाल राजकुमार नाम की फर्म में 23 नवंबर की शाम 6 नाकाबपोश आए। इनमें एक-एक दो शोरूम में गए और आभूषण दिखाने को कहा। दुकान के मालिक सुनील को इसकी भनक लग गई। इसी बीच बदमाशों और सुनील व उसके कर्मी ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। एक आरोपी को सुनील ने दबोच भी लिया लेकिन उसे बचाने के लिए दूसरे बदमाश ने सुनील को गोलियां दाग दी। इतना ही नहीं उसके सहायक पर भी गोली दागी गई। तीन गोलियां लगने से सुनील की मौत हो गई थी जबकि सहायक की जांघ में गोली लगने के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया था।
इन मामलों में मुख्य आरोपी है शार्प शूटर सचिन
-8 मार्च 2019 में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गद्दी खेड़ी रोहतक में रामपाल की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
-14 मार्च 2019 में अपने साथियों के साथ मिलकर खेवाड़ा सोनीपत के पास शराब ठेकेदार नंदा कि गोली मार कर हत्या कर दी थी।
-24 नवंबर 2018 में अपने साथियों के साथ मिलकर अंबाला शहर बाजार में सुनार सुनील की दुकान में लूटपाट के लिए गए और वहां पर झगड़ा हो गया। गोली मारकर ज्वेलर सुनील की हत्या कर दी थी। दूसरे व्यक्ति के पैर में गोली लग गई थी।
विज्ञापन

-6 फरवरी 2019 में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर आईटीआई बहादुरगढ़ के पास डंका वासी मंधोठी झज्जर की गोली मारकर हत्या कर थी।
-1 सितंबर 2018 में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव पिनाना जिला सोनीपत के जसबीर नाम के लड़के पर गोली चलाई पर जसबीर बच गया।
- 25 दिसंबर 2018 में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मणि माजरा चंडीगढ़ में एक सुनार कि दुकान लूटने के लिए हवाई फायर भी किया था।
-2019 में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर नागल सोनीपत के पास बने फ्लैट में मनोज शराब के ठेकेदार पर गोली चलाई पर वो बच गया था।
-9 जुलाई 2019 में आरोपी ने अपने मोबाइल से वाट्सएप कॉल से मोहित वासी झारोड़ा दिल्ली से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और न देने पर अंकित लगरपुर व दीपक झज्जर को कह कर मोहित पर गोली चलवा दी थी।
-14 सितंबर 2018 में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर नया गांव बहादुरगढ़ बाई पास से एक होंडा सिटी गाड़ी छीनी थी।
-22 सितंबर 2018 में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर भालौठ गांव के आस पास से एक स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी छीनी थी सदर रोहतक में केस दर्ज है।
- 24 दिसंबर 2018 में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक पट्रोल पंप का 29 लाख रुपये कैश स्टेट बैंक कैराला से रोहिणी रोड दिल्ली से लूटा था। सुल्तानपुरी दिल्ली में केस दर्ज है।
विज्ञापन

-14 दिसंबर 2018 में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अलीपुर दिल्ली से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी छीनी थी, अलीपुर दिल्ली में केस दर्ज है।
- 17 जनवरी 2019 को पूंडरी कैथल से एक व्यक्ति से विदेशी करंसी छीनी।
-13 अप्रैल 2019 में आरोपी ने रोहतक के एक शराब के ठेकेदार के पास वाट्सएप कॉल कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
-4 मई 2018 में आरोपी ने बिट्टू रसोई सोनीपत मैच बुक्की के पास वाट्सएप कॉल से 20 लाख की रंगदारी मांगी।
-8 दिसंबर 2018 में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर नाहरा सोनीपत के एक पट्रोल पंप से 40 हजार रुपए छीने।
-11 दिसंबर 2018 में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप खरखौदा कवाली मोड़ से 35 हजार छीने।
-23 दिसंबर 2018 में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बदली से बुपनिया रोड पर अंडर बाईपास से एक बाइक छीनी बादली झज्जर में केस दर्ज है।
-10 जनवरी 2019 में आरोपी ने मामन हलवाई दुल्हेरा से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
-2019 में आरोपी ने सतपाल खेड़का झज्जर से 20 लाख की रंगदारी मांगी थी। इस संदर्भ में केस दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें