फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में सास-बहू को बंधक बनाकर लूटपाट की सुलझी गुत्थी, दो महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में रामनगर के मकान नंबर 282 में सास, बहू और नौकरानी को बंधक बनाकर 9 अक्टूबर को हुई लूटपाट की गुत्थी अंबाला पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपित दोनों महिलाओं ने 22 सितंबर को पंजाब से अंबाला में आकर किराये पर मकान लेने की बात कही थी। मकान मालिक सुरेंद्र कुमार के साथ मकान का किराया 65 सौ रुपये में तय हो गया था। जब मकान मालिक ने किरायेदार बनकर पहुंची महिलाओं से पहचान पत्र मांगे तो महिलाओं ने कहा था कि अभी नहीं है। जब सामान लेकर आ जाएंगे तो वह उन्हें दे देंगे। मकान मालिक ने भी बात को गंभीरता से नहीं लिया और अपना पहली मंजिल पर बने टू रूम सेट मकान को किराये पर दे दिया। बात पक्की होने पर 23 सितंबर को आकर उन्होंने एक बेड मकान में रखा। इसके बाद एक योजना बनाकर 9 अक्टूबर को अंबाला शहर के रामनगर में पहले एक महिला पहुंची और उसके बाद दूसरी महिला आई। आरोपित महिला ने दूसरी महिला को अपनी मौसेरी बहन की बेटी बताया। इसके बाद किराये के मकान में पूजा पाठ करने की बात कह कर पहले तो मकान मालिक सुरेंद्र कुमार की पत्नी अंजली को छत पर बुलाया और उसके बाद उनकी मां राजरानी को बुलाया गया। दोनों से जेवरात की लूटपाट की गई। इतना ही नहीं राजरानी के हाथ से जब अंगूठी नहीं निकली तो एक महिला ने दांत से उंगली काटकर उसे निकाला। इसके बाद महिलाओं ने मकान की नौकरानी को भी बुलाया और तीनों बंधक बनाकर स्टोर में रखा और लूटपाट की
विज्ञापन

रामनगर में लूटपाट की वारदात की गुत्थी सुलझ गई है और दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद ही मामले की पूरी हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन

अभिषेक जोरवाल, एसपी अंबाला छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें