फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धान की बढ़ती आवक से बिगड़ रही व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मंडियों में धान की आवक लगातार बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं धान की अधिक आवक के चलते मंडियों में वाहनों के आने- जाने का भी रास्ता कम रह गया है। अंबाला सिटी नई अनाज मंडी प्रशासन ने एक बजाय एंट्री गेट पास के लिए तीन रास्ते बना दिए हैं। मंडी के दो मुख्य गेट है। जिसमें अब दूसरे गेट से धान की निकासी के साथ- साथ एंट्री गेट पास भी काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

इतना ही धान की उठान को लेकर हिसार रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है। वीरवार को सुबह करीब 11 बजे हिसार पुल के ऊपर धान लेकर जा रहे एक ट्रक से धान की बोरियां गिर गई। इससे पुल का मार्ग पुरी तरह से बंद हो गया। करीब आधे घंटे तक लोग पुल पर अपने वाहनों को लेकर खड़े रहे। ट्रक की अन्य बोरियों को ठीक प्रकार से लगाकर जाम को खुलवाया गया। वीरवार को सरकारी छुट्टी होने के कारण धान की खरीद नहीं हुई। सिर्फ उठान का कार्य ही किया गया। जिला अंबाला में अभी तक 3346409 क्विंटल से अधिक धान की आवक हो चुकी है। लेकिन अभी तक उठान सिर्फ 37 प्रतिशत ही हो पाया है। राइस मिलर्स से एग्रीमेंट में देरी के कारण उठान का कार्य बहुत अधिक प्रभावित हुआ है।ऐसे में अब आवक अधिक होने लगी है तो खरीद भी धीमी ही चल रही है। इसलिए किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें