फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अर्पित और रमनी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित

विज्ञापन
छावनी के गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में आयोजित एथलेटिक मीट में भाग लेते ​खिलाड़ी। प्रवक्ता
विज्ञापन
गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में 56वीं वार्षिक एथलेटिक मीट आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में 56वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रमनी और छात्र अर्पित को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। वहीं नर्सिंग कॉलेज की ओर से नवदीप और मुस्कान ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता के दौरान 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर की दौड़ के अलावा लंबी कूद, तिहरी कूद और गोला फेंक जैसी स्पर्धाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने खेल भावना की शपथ लेकर प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया। साथ ही शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ के लिए भी 100 मीटर दौड़, म्यूजिकल चेयर और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों से युवाओं का सर्वांगीण विकास संभव : दलीप कुमार
मुख्य अतिथि दलीप कुमार मित्तल ने कहा कि युवाओं का सर्वांगीण विकास खेलों के माध्यम से ही संभव है। खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं, बल्कि मन और चरित्र को भी संवारते हैं। समापन समारोह में जीएमएन कॉलेज ट्रस्ट के सचिव डीएस माथुर और सुधा माथुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. सुभाष धमीजा भी मौजूद रहे। इसके बाद डीएस माथुर ने विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गवर्निंग बॉडी के सदस्य दलीप कुमार मित्तल और सुधा मित्तल ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष डॉ. गुरदेव सिंह, वित्तीय सचिव आलोक गुप्ता और प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. बृजेश, डॉ. केके पुनिया, डॉ. अमित, डॉ. मनजीत और डॉ. अनुपमा सिहाग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें